कन्नौज, अप्रैल 2 -- ठगों ने एडवांस के नाम पर पहले 2500 रुपये ऑनलाइन जमा करा लिए अलग-अलग बहाने बनाकर चार बार में 23 हजार रुपये जमा करा लिएकन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र में ऑनलाइन भैंस खरीदने के चक्कर में एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने चार बार में उससे कुल 23 हजार रुपये ठग लिए। मामले की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने थाना पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी और साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर भी सूचना दर्ज कराई।ठठिया थाना क्षेत्र के चौकी खानपुर अंतर्गत गांव पलौरा निवासी रोहित पुत्र राजकुमार ने बुधवार देर शाम थाने में बताया कि उसका संपर्क हरियाणा के एक कथित ऑनलाइन डेयरी फार्म से सोशल मीडिया के माध्यम से हुआ था। वहां उसे 90 हजार रुपये कीमत की एक भैंस पसंद आई। ठगों ने एडवांस के नाम पर पहले 2500 रुपये ऑनलाइन जमा करा लिए, इसके बाद अलग-अलग बहाने बनाकर चार ब...