हमीरपुर, अप्रैल 3 -- राठ। शादी समारोह का सामान खरीद कर ऑनलाइन पेमेंट के बाद चार दिन बीत जाने के बाद भी दुकानदार ने सामान नहीं भेजा। फोन पर गाली-गलौज की। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। कस्बे के सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी दीपक कुमार साहू ने बताया कि वह सामूहिक कन्या विवाह कराता है। शादी का सामान खरीदने के लिए दिल्ली के सदर बाजार की एक दुकान से गत 28 मार्च को तकरीबन 31 हजार रुपए का सामान बुक कराया था। जिसका पेमेंट ऑनलाइन किया। दो-तीन दिन बीत जाने के बाद जब दुकानदार से सामान के बारे में पूछा तो गाली-गलौज करने लगा और सामान ना भेजने की बात कही। तब दीपक साहू को ठगी का एहसास हुआ। उसने बताया कि इसकी दुकान से पहली बार खरीदारी की थी। दीपक साहू ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.