ऑनलाइन भुगतान का झांसा देकर दुकानदार से 24 हजार की ठगी
कन्नौज, जून 3 -- ठठिया। कस्बे के सदर बाजार स्थित एक कॉस्मेटिक एवं गिफ्ट की दुकान पर दो युवकों ने ऑनलाइन भुगतान का झांसा देकर करीब 24 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित दुकानदार उत्सव ओमर ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर दो युवक श्री साईं कॉस्मेटिक्स एंड गिफ्ट सेंटर पर पहुंचे और शादी समारोह में उपयोग होने वाले सामान की खरीदारी की। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन भुगतान करने की बात कहकर दुकानदार से 15 हजार रुपये नकद ले लिए। युवकों ने मोबाइल पर भुगतान का संदेश दिखाकर भरोसा दिलाया और कुछ देर में लौटने की बात कहकर चले गए। जब दुकानदार ने खाते की जांच की तो कोई रकम प्राप्त नहीं हुई थी। तब तक आरोपी एक मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो चुके थे।सीसीटीवी फुटेज में दोनों संदिग्ध युवक कैद हुए हैं। थाना प्रभारी संजीव कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.