रांची, जून 22 -- मांडर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मूडमा स्थित एक सैनिक स्टोर में दो युवकों ने सोमवार को ऑनलाइन भुगतान का झांसा देकर करीब आठ हजार रुपये मूल्य का सामान ले लिया और फरार हो गए। बाद में खाते की जांच करने पर दुकानदार को ठगी का पता चला। बताया जाता है कि रविवार शाम लगभग चार बजे बाइक पर सवार दो युवक मूडमा स्थित सैनिक स्टोर पहुंचे। दोनों ने विभिन्न ब्रांड के खाद्य तेल समेत करीब आठ हजार रुपये का सामान खरीदा। खरीदारी के बाद उन्होंने दुकान में लगे क्यूआर स्कैनर के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान करने की बात कही। आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन पर भुगतान सफल होने का संदेश भी दुकानदार को दिखाया। संदेश देखकर स्टोर संचालक जयविंद महतो ने उन पर भरोसा करते हुए सारा सामान सौंप दिया। हालांकि कुछ देर बाद जब उन्होंने अपने बैंक खाते की जांच की तो खाते में को...