ऑनलाइन बैठकों में अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं, योगी सरकार का अफसरों को ये सख्त निर्देश
नई दिल्ली, जुलाई 27 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने ऑनलाइन समीक्षा बैठकों को लेकर सख्त रुख अख्तियार किया है। सरकार की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग ने अफसरों को निर्देश जारी किए हैं। ऑनलाइन समीक्षा बैठकों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अफसरों की जवाबदेही तय करते हुए व्यवस्था को और अधिक सख्त बना दिया है। अब निदेशालय स्तर पर होने वाली हर ऑनलाइन समीक्षा बैठक में मंडल स्तर से सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) तथा जनपद स्तर से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की अनिवार्य सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी। अनुपस्थिति या अनधिकृत प्रतिनिधित्व की गुंजाइश नहीं होगी। इस संबंध में शिक्षा निदेशक (बेसिक) अनिल भूषण चतुर्वेदी ने सभी सहायक शिक्षा निदेशकों (बेसिक) और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि समय-सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.