ऑनलाइन बेटिंग एवं सट्टेबाजी गिरोह के दो सदस्य दबोचे गए
वाराणसी, जून 26 -- वाराणसी। प्रतिबिंब पोर्टल के जरिये साइबर पुलिस ने एक और गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो साइबर अपराधियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया। कानपुर निवासी आरोपी जगतगंज की दासनगर कॉलोनी में किराये के फ्लैट में रहकर ओम नामक वेबसाइट से देशभर में ऑनलाइन बेटिंग कराते थे। एसीपी साइबर अपराध विदुष सक्सेना ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों में कानपुर के रतनलाल नगर के ए ब्लॉक ग्राइज (गोविंद नगर) निवासी दीपक सिंह, बर्रा थाना क्षेत्र के एमएल-267 निवासी नवनीत सिंह हैं। आरोपी न केवल सट्टा लगवाते थे, बल्कि हैकर भी हैं। ये लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर उसका दुरुपयोग करते थे। आरोपियों ने अपने कानपुर निवासी अन्य साथियों प्रवीन उर्फ अक्षय और दिलावर के बारे में बताया। पुलिस उनकी तलाश में है। यह भी पढ़ें- ऑ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.