ऑनलाइन बेटिंग एवं सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी, जून 25 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। साइबर क्राइम थाना, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी की टीम ने ऑनलाइन बेटिंग एवं सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दास नगर कॉलोनी, जगतगंज स्थित एक किराये के कमरे पर छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 09 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 12 सिम कार्ड तथा एक एटीएम कार्ड बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार प्रतिबिम्ब पोर्टल पर प्रदर्शित संदिग्ध मोबाइल नंबर की जांच के दौरान यह कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि एक व्यक्ति की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर क्यूआर कोड के माध्यम से धनराशि प्राप्त की गई थी। तकनीकी विश्लेषण एवं इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर उक्त मोबाइल नंबर का संबंध ऑनलाइन बेटिंग गतिविधियों से पाया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.