आजमगढ़, अप्रैल 27 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। ऑनलाइन खरीदारी में लोग धोखाधड़ी के शिकार हो रहे हैं। ऐप पर आनलाइन बुक किए गए सामानों के पैकेट में कागज के टुकड़े सहित साबुन निकल रहा है। जिसे लेकर लोगों का ब्रांडेड कंपनियों से भरोसा उठ रहा है। सरायमीर थाना क्षेत्र के राजापुर सिकरौर गांव निवासी मोहम्मद सादिक ने सप्ताह भर पूर्व ऑनलाइन बखूर कंटेनर बुक किया था। गुरुवार की शाम को डिलेवरी एजेंट ने पार्सल दिया, जिसका भुगतान भी आनलाइन किया गया। पैकेट खोलने पर उसमें से कागज का टुकड़ा भरा था। इसी गांव के मोहम्मद मेराज ने ऑनलाइन लोटस किट की बुकिंग की थी। पार्सल खोलने पर उसमें साबुन का टुकड़ा मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...