रुद्रपुर, मार्च 12 -- रुद्रपुर, संवाददाता। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने घरेलू गैस की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और अवैध रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिला सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों से गैस वितरण व्यवस्था पर सख्त निगरानी रखने को कहा। डीएम ने स्पष्ट किया कि जिले में घरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से हो रही है और लोगों को गैस एजेंसियों या गोदामों पर जाने की जरूरत नहीं है। उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से गैस सिलेंडर घर बैठे मंगवा सकते हैं। जिले में करीब 40 गैस डिलीवरी केंद्रों के माध्यम से होम डिलीवरी की व्यवस्था की गई है। उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए कि गैस वितरण व्यवस्था पर लगातार नजर रखें और गोदामों व वितरण केंद्रों पर प्रशासन तथा पुलिस की टीमें तैनात की जाएं। गैस एजेंसियों के नंबरों ...