ऑनलाइन बुकिंग कर 50 फीसदी अनुदान पर मिलेगा धान का बीज
एटा, मई 5 -- रबी फसल का सीजन खत्म होते ही शासन ने कृषि विभाग को खरीफ फसल उत्पादन का लक्ष्य प्रदान करते हुए धान का बीज भी उपलब्ध करा दिया है। किसान 50 फीसदी अनुदान के साथ सरकारी बीज गोदामों से खरीद सकते हैं। इसके लिए किसानों को ऑनलाइन बुकिंग एवं फार्मर रजिस्ट्री करानी होगी। मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने बताया कि शासन स्तर से जिले को कुल 1540 कुंतल धान बीज वितरण का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष विभाग को अब तक 552 कुंतल धान का बीज प्राप्त हो चुका है। शेष बीज भी जल्द ही प्राप्त हो जाएगा। यह भी पढ़ें- ई-लॉटरी से मिलेगा खरीफ फसलों का बीज इसके बाद बीज बिक्री की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार धान बीज वितरण प्रक्रिया पारदर्शी बनाने के लिए बीज बुकिंग पूरी तरह ऑनलाइन की जाएगी। इससे किसी भी किसान को कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.