ऑनलाइन बिजली बिल के नाम पर1.05 लाख की ठगी
विकासनगर, अप्रैल 22 -- विकासनगर क्षेत्र में बिजली बिल के नाम पर ठगों ने एक व्यक्ति से करीब Rs.1,05,543 की रकम हड़प ली। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि सुरेन्द्र दत्त पुत्र धूम सिंह, निवासी केशरबाग विकासनगर ने तहरीर दी है। बताया कि उनके मोबाइल पर यूपीसीएल के लोगो वाला एक संदेश आया। संदेश में दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर सामने वाले व्यक्ति ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताया और बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर जानकारी मांगी। आरोप है कि आरोपी ने पहले बिल नंबर दर्ज करवाया, फिर एटीएम कार्ड की डिटेल और ओटीपी मांगा। जैसे ही पीड़ित ने जानकारी साझा की, उसके बैंक खाते से अलग-अलग तीन ट्रांजेक्शन में 1,05,543 निकाल लिए गए। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज कर मामले की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.