ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर एसएसबी जवान से 43.11 लाख की ठगी
रामपुर, सितम्बर 4 -- रामपुर। साइबर ठगों ने सोशल मीडिया के जरिये संपर्क कर एसएसबी में तैनात एक जवान से ऑनलाइन बिजनेस में निवेश के नाम पर 43 लाख 11 हजार 178 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टांडा थाना क्षेत्र निवासी रविदास ने पुलिस को बताया कि वह सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में तैनात हैं और वर्तमान में उत्तराखंड में ड्यूटी कर रहे हैं। करीब दो महीने पहले उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रिया शर्मा नाम की महिला की रिक्वेस्ट आई। रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। आरोप है कि प्रिया ने उन्हें ऑनलाइन बिजनेस के बारे में बताया और बातचीत के दौरान भरोसे में ले लिया। महिला ने खुद को दिल्ली के पश्चिमी इलाके में रहने वाली बताया और अपने परिजनों के विदेश में ऑनलाइन कंपनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.