नई दिल्ली, फरवरी 13 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। ऑनलाइन बिजनेस में मोटे मुनाफे का लालच देकर 60 वर्षीय व्यक्ति से साढ़े छह लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद द्वारका साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह के अनुसार सैनिक नगर, उत्तम नगर निवासी समीर चक्रवर्ती के व्हाट्सऐप पर नवंबर 2025 के अंतिम सप्ताह में दो अज्ञात नंबरों से ऑनलाइन बिजनेस का प्रस्ताव आया। आरोपियों ने खुद को प्रोफेशनल ट्रेडर बताकर अलग-अलग बिजनेस प्लान समझाए और ऑर्डर बुकिंग के नाम पर निवेश करने के लिए प्रेरित किया। झांसे में आकर पीड़ित ने कई किस्तों में करीब 6.5 लाख रुपये आरोपियों द्वारा बताए गए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब उन्होंने मुनाफे सहित रकम निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने बहानेबाजी शुरू कर दी और उनका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.