ऑनलाइन बिक्री के विरोध में बंद रहे मेडिकल स्टोर
गौरीगंज, मई 20 -- अमेठी। औषधि विक्रेता संघ के आह्वान पर आनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में बुधवार को जिले के सभी बाजारों में स्थित मेडिकल स्टोर बंद रहे। इससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सरकारी अस्पताल से लेकर प्राइवेट क्लीनिक तक, डॉक्टरों की लिखी दवा लेने के लिए मरीज और तीमारदार दिनभर मेडिकल स्टोरों के चक्कर काटते रहे। जन औषधि केंद्र भी बन्द रहने से जरूरी दवाएं नहीं मिल सकीं। बुधवार की सुबह अस्पताल खुलते ही ओपीडी में मरीजों की भीड़ लग गई। डॉक्टरों ने सरकारी दवाओं के अलावा गंभीर मरीजों को बाहर से दवा खरीदने की सलाह दी। लेकिन जब मरीज पर्चा लेकर मेडिकल स्टोर पहुंचे तो सभी दुकानों पर ताले लटके मिले। सीने में तेज दर्द से परेशान वैभव तिवारी अपनी पत्नी के साथ जन औषधि केंद्र पर दवा लेने पहुंचे। लेकिन वहां भी दवा न मिलने पर वे निरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.