रामगढ़, मई 21 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। दी ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर मंगलवार को रामगढ़ जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के नेतृत्व में भुरकुंडा कोयलांचल क्षेत्र की दवा दुकानें बंद रहीं। दवा विक्रेताओं ने फर्जी पर्चियों, अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री और सरकार की दवा नीतियों के विरोध में एक दिवसीय हड़ताल किया था। दवा दुकानदारों ने कहा कि बिना सत्यापन ऑनलाइन दवाओं की बिक्री से मरीजों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। खासकर एंटीबायोटिक्स और अन्य नियंत्रित दवाओं की ऑनलाइन बिक्री से इनके दुरुपयोग की आशंका लगातार बढ़ रही है। उन्होंने सरकार से अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने और दवा व्यवसाय से जुड़े नियमों को सख्ती से लागू करने की मांग की। यह भी पढ़ें- मुंगेर : हवेली खड़गपुर में सभी थोक व खुदरा दवा दुकानें रही बंद ...