ऑनलाइन बिक्री के विरोध में दवा दुकानें बंद, मरीजों का बढ़ा दर्द
कोडरमा, मई 21 -- झुमरीतिलैया, कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। कोडरमा जिले की तमाम दवा दुकानें ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बुधवार को बंद रहीं। इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ा। बुधवार को गांव-देहात से पहुंचे दर्जनों लोग दवा के लिए शहर में भटकते रहे। झुमरीतिलैया के राजगढ़िया रोड में संचालित निजी क्लीनिकों और सदर अस्पताल कोडरमा के आसपास के मेडिकल स्टोर बंद होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक वैसे मरीजों और परिजनों को परेशानी हुई, जो दूरदराज के क्षेत्रों से आए थे, वे दवा दुकानों के आगे घंटों इंतजार करते देखे गए। कई लोग तो दुकान खुलने की उम्मीद छोड़कर मायूसी में वापस लौट गए। इस हड़ताल के दौरान सरकारी दावों की भी पोल खुल गई। यह भी पढ़ें- दवा दुकानों की हड़ताल से गुमला में मरीज रहे परेशानजनऔषधि केंद्रों की विफल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.