देवरिया, मई 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। बुधवार को ऑनलाइन बिक्री के खिलाफ दवा कारोबारियों की हड़ताल का मिलाजुला असर रहा। सुबह मेडिकल की दुकानें कुछ समय के लिए सांकेतिक रूप से बंद रही। इसके बाद दवा विक्रेताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को दिया। एक संगठन ने बंद, तो दूसरे ने मेडिकल दुकानें खुली रखने का ऐलान किया था। जिससे फुटकर मेडिकल स्टोर की दुकानों के खुली रहने से मरीजों को परेशानी नहीं हुई। हालांकि अधिकांश थोक दवा की दुकानें बंद रही। वहीं केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन मरीजों एवं आम जनता के हित में बंदी से अलग रहा। ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर केमिस्ट एवं दवा विक्रेताओं में काफी असंतोष है। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स तथा ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट उत्तर प्रदेश के आह्वान पर बुध...