एटा, फरवरी 23 -- रविवार को एटा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग का विरोध करते हुए प्रधानमंत्री संबोधित ज्ञापन सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से एटा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग के कारण छोटे और मझोले व्यापारियों को खत्म होता जा रहा है। ऑनलाइन ट्रेडिंग के अनियंत्रित विस्तार को रोकने एवं छोटे, मझोले व्यापारियों के संरक्षण के लिए कानून बनाने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ऑनलाइन कंपनियों को अतिरिक्त छूट देकर लाभ पहुंचा रही है, जबकि कि परंपरागत आम व्यापारी अधिक टैक्स देकर राष्ट्र को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है। ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनियों एवं परंपरागत आम व्यापारी के लिए समान नियम लागू किए जाने चाहिए। जिससे छोटा आम व्यापारी भी प्रतिस्पर्धा करते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.