ऑनलाइन बकरी खरीद पर युवक से ठगी
मेरठ, जून 6 -- शनिवार को सोशल मीडिया पर बकरी की बिक्री के नाम पर एक युवक को ठग लिया गया। ठगी का अहसास होने पर थाने पहुंचे युवक ने पुलिस को जानकारी दी। पनवाड़ी गांव निवासी सद्दाम ने बताया कि सोशल मीडिया पर उसने एक बकरी बिक्री का विज्ञापन देखा। जिसको देखकर उसने दिए गए नंबर पर बात की। साइबर ठग ने पांच हजार रुपये में बकरी का सौदा तय कर एक हजार एडवांस रुपये बारकोड में डालने के लिए कहा। युवक ने बताए बारकोड में एक हजार रुपये डाल दिए। जिसके बाद साइबर ठग ने बाकी शेष बचे चार हजार रुपये डालने पर ही बकरी भिजवाने की बात कही। जिस पर युवक ने ठगी का अहसास होने पर थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.