ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में बंद रहीं 1500 दवा दुकानें
धनबाद, मई 21 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (एआईओसीडी) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर धनबाद जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (डीसीडीए) के नेतृत्व में बुधवार को जिले की 1500 दवा दुकानें बंद रहीं। जिले के केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट्स ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर ऑनलाइन फार्मेसी और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स का विरोध किया। संगठन ने बंद को छोटे दवा कारोबारियों की अभूतपूर्व एकजुटता का प्रतीक बताया। रणधीर वर्मा चौक पर विरोध-प्रदर्शन एवं धरना का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में केमिस्ट्स, ड्रगिस्ट्स एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। अध्यक्षता कर रहे डीसीडीए के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने कहा कि यह आंदोलन देशभर में तेजी से बढ़ रही अवैध व अनियंत्रित ऑनलाइन दवा बिक्री, बिना वैध चिकित्सकीय प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.