रिषिकेष, मई 20 -- ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से बुधवार को आहूत बंद का डोईवाला क्षेत्र में मिलाजुला असर देखने को मिला। कस्बे और आसपास के इलाकों में कई मेडिकल स्टोर पूरी तरह बंद रहे, जबकि कई दुकानों पर दवाइयों की बिक्री जारी रही। बुधवार को डोईवाला में अधिकांश मेडिकल स्टोर बंद दिखाई दिए। कहीं-कहीं मेडिकल स्टोर खुले। डोईवाला में बंद के चलते दिनभर दवा खरीदने आए मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने पास के क्षेत्रों या अस्पतालों से जुड़ी फार्मेसियों का सहारा लिया। डोईवाला में बंद का समर्थन कर रहे केमिस्टों का कहना है कि ऑनलाइन और ई-फार्मेसी के जरिए बिना पर्याप्त नियंत्रण के दवाइयों की बिक्री की जा रही है, जिससे स्थानीय मेडिकल स्टोरों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन दवा कारो...