ऑनलाइन फार्मेसी के खिलाफ आज बंद रहेंगी सभी 1500 दवा दुकानें
धनबाद, मई 20 -- धनबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (डीसीडीए) के आह्वान पर बुधवार को जिलेभर की दवा दुकानें बंद रहेंगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल के अनुसार ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में यह बंद बुलाया गया है। जिले में करीब 1500 दवा दुकानें हैं, जो बंद रहेंगी। दोपहर 12.30 बजे दवा दुकानदारों का जुटान रणधीर वर्मा चौक पर होगा। यहां विरोध-प्रदर्शन और धरना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने बताया कि ऑनलाइन फार्मेसी के बढ़ते प्रभाव से स्थानीय दवा व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। इसे लेकर जिलेभर के दवा व्यवसायियों में नाराजगी है। बंद को बिहार-झारखंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन ने भी समर्थन दिया है। यह भी पढ़ें- हजारीबाग में दवा दुकानों की हड़ताल आज जारी किए गए आपातकालीन संपर्क नंबर यूनियन के धनबाद अध्यक्ष प्रभात गुप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.