हरदोई, मार्च 10 -- सुरसा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सथरी मजरा खजुरहरा निवासी युवक के साथ ऑनलाइन प्रोडक्ट के बहाने साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सथरी निवासी अंकित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने छह मार्च को एक ऑनलाइन प्रोडक्ट ऑर्डर किया था। बाद में पता चला कि ऑर्डर कैंसिल हो गया है। इसके बाद उसने गूगल से कस्टमर केयर नंबर निकालकर फोन किया। फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को कस्टमर केयर कर्मचारी बताते हुए कहा कि दो मिनट में पैसा वापस कर दिया जाएगा। इसके बाद अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा गया। उसे खोलने के लिए कहा गया। लिंक खोलते ही उसका फोन हैक हो गया। उसके बाद बैंक खाते से कुल 99 हजार रुपये की रकम निकाल ली गई। पीड़ित के अनुसार उसके खाते से 9...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.