ऑनलाइन प्रवेश आवेदन की तारीख 31 तक बढ़ाई
वाराणसी, अगस्त 4 -- वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के महाराजा डॉ.विभूति नारायण सिंह, गंगापुर परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अवधि 31 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। विद्यार्थी समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन प्रवेश आवेदन कर सकते हैं। कुलसचिव डॉ.सुनीता पांडेय ने बताया कि गंगापुर परिसर में संचालित बीएससी एग्रीकल्चर, एमएमसी एग्रीकल्चर तथा राजकीय पीजी कॉलेज जक्खिनी में बीएससी एग्रीकल्चर को छोड़कर अन्य सभी पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन प्रवेश आवेदन 31 अगस्त तक किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.