लखनऊ, फरवरी 1 -- साइबर ठगों ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर एक व्यक्ति के बैंक खाते से 45 हजार रुपए पार कर दिये। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दिया है। निगोहां में कांटाकरौंदी निवासी अवधेश वाजपेयी ने बताया कि उन्होंने जीवित प्रमाण पत्र से संबंधित एक ऑनलाइन आवेदन किया था। इस दौरान उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉलर ने खुद को विभाग से जुड़ा हुआ बताते हुए प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की बात कही। जालसाज ने उन्हें व्हाट्सऐप नंबर संपर्क करने और वीडियो कॉल के जरिए प्रक्रिया समझाने के लिए कहा। वीडियो कॉल नहीं हो सकी और इसके बाद अन्य मोबाइल नंबर भेजकर उस पर पांच रुपए ट्रांसफर करने के लिए कहा। बातचीत अधूरी रहने के पश्चात जब पीड़ित ने बैंक खाते की जांच की तो पता चला कि 19 जनवरी को उनके खाते से अलग अलग माध्यमों से कुल 45 हजार रुपए ऑन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.