आगरा, जून 4 -- जनपद ने एक बार फिर ई-गवर्नेंस एवं नागरिक सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर प्राप्त ऑनलाइन प्रमाणपत्र आवेदनों के समयबद्ध निस्तारण में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मई की जिला रैंकिंग रिपोर्ट के अनुसार जनपद कासगंज ने 95.25 प्रतिशत निस्तारण दर के साथ उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। डीएम प्रणय सिंह ने बताया कि, ई-डिस्ट्रिक्ट शासन की एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल है, जिसके माध्यम से नागरिक आय, जाति, निवास, तथा अन्य विभिन्न प्रमाणपत्रों एवं सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस व्यवस्था से नागरिकों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से मुक्ति मिली है तथा सेवाओं की पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समयबद्धता सुनिश्चित हुई है। उन्होंने बताया क...