ऑनलाइन प्रदर्शित होंगे मतगणना परिणाम
चम्पावत, जून 2 -- सतीश जोशी, चम्पावत। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार पाटी निकाय चुनाव में मतगणना परिणामों को आम जनता के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रदर्शित किया जाएगा। इसके लिए प्रभारी अधिकारियों और काउंटिंग एडमिनिस्ट्रेटर्स की तैनाती कर दी गई है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि नगर पंचायत पाटी के लिए एनआईसी के ई डिस्ट्रिट मैनेजर तनुज रावल को प्रभारी अधिकारी (काउंटिंग एडमिनिस्ट्रेटर) नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त जिला स्तर पर काउंटिंग एडमिनिस्ट्रेटर की जिम्मेदारी स्वान प्रभारी हर्षित कुमार और निकाय स्तर पर स्वान पाटी के राजेंद्र जोशी को सौंपी गई है। डीएम ने नियुक्त तकनीकी कार्मिकों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।-- यह भी पढ़ें- सहायक व्यय प्रेक्षक की तैनाती की
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.