रांची, मार्च 17 -- रांची, संवाददाता। झारखंड चैंबर की हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी उप समिति ने मंगलवार को चैंबर भवन में बैठक की। इस दौरान वाहन मालिकों, ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों और संबंधित स्टेकहोल्डर्स ने एनआईसी झारखंड और जिला परिवहन कार्यालय की ऑनलाइन प्रक्रियाओं के कारण आ रही विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में सदस्यों ने बताया कि एचएमवी, जेसीबी, लोडर और बसों के टेम्पररी रजिस्ट्रेशन में डिस्ट्रिक्ट नेम में सुधार नहीं किया जा रहा है, जिससे वाहन मालिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा बीएस-4 वाहनों का निबंधन भी लंबित रहने की बात बताई। सदस्यों ने यह भी बताया कि नए ट्रेड लाइसेंस के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया एनआईसी की तकनीकी समस्याओं के कारण बाधित हो रही है। विशेष रूप से फॉर्म 16ए के सर्टिफिकेट की अनावश्यक मांग के चलते कई ...