ऑनलाइन प्रक्रियाओं के उपयोग पर दिया जाए ध्यान
चंदौली, मार्च 29 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को सम्पन्न हो गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों को शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा डिजिटल प्रणाली के उपयोग के प्रति जागरूक करना था।प्रशिक्षण में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, पंचायत सहायकों एवं सचिवों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि इन योजनाओं को जमीनी स्तर पर पारदर्शी और प्रभावी तरीके से कैसे लागू किया जा सकता है। डिजिटल माध्यमों के बढ़ते महत्व को देखते हुए प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रक्रियाओं के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.