ऑनलाइन पोस्ट मामले में मलयाली अभिनेता पर केस दर्ज
नई दिल्ली, जुलाई 9 -- पुलिस ने मावेलिकारा में एक आठ साल की लड़की की फोटो ऑनलाइन पोस्ट करने के आरोप में मलयालम अभिनेता विनायकान के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, यह केस बुधवार को तब दर्ज किया गया जब लड़की के पिता केरल राज्य बाल अधिकार आयोग के पास गए, जिसने पुलिस को शिकायत पर जरूरी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने बताया कि मावेलिकारा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में रहने वाले लड़की के पिता हाल ही में आयोग के सामने सुनवाई में शामिल हुए थे। एफआईआर में आरोप लगाया गया कि कई अज्ञात लोगों ने विनायकान की फेसबुक पोस्ट को शेयर किया और शिकायतकर्ता व उनके परिवार का अपमान करने और उनकी बदनामी करने वाली आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। यह भी पढ़ें- एसीपी की पोस्ट पर अमर्यादित टिप्पणी वाले पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.