ऑनलाइन पॉलिसी के विरोध में बंद रहीं जिले भर की दवा दुकानें
मुंगेर, मई 20 -- मुंगेर, वरीय संवाददाता। सरकार की डिजिटल पॉलिसी के कारण मेडिकल स्टोर को हो रहे नुकसान को लेकर ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर बुधवार को जिले भर की सभी दवा दुकानें हड़ताल पर रहीं। मुंगेर केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन, मुंगेर इकाई ने सरकार की दोहरी नीति का जमकर विरोध किया। इस दौरान जिले भर की निबंधित और गैर निबंधित दवा दुकानें बंद रहीं। हालांकि आपातकाल सेवा के लिये जिला मुख्यालय में मॉडल अस्पताल के समीप की सभी दुकानें और प्रखंड स्तर पर एक-एक दवा दुकानों को बंद से मुक्त रखा गया था। बंद के कारण करीब 03 करोड़ रुपए का दवा व्यवसाय प्रभावित होने का अनुमान है। ड्रग इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि मुंगेर जिले 850 दवा दुकानें निबंधित हैं। यह भी पढ़ें- दवा दुकानदारों ने निकाला कैंडल मार्च, आज बंद र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.