कौशाम्बी, दिसम्बर 9 -- एयरपोर्ट थाने के तियरा गांव युवक ठगी का शिकार हो गया। ऑनलाइन पेमेंट के बाद भी जालसाज उसे कार नहीं दे रहा है। रुपया वापस मांगने पर वह गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। सोमवार को पीड़ित ने मामले की शिकायत सीओ चायल से करते हुए आरोपी जालसाज के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। तियरा गांव निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि चरवा थाने के गौहानी कला निवासी एक युवक से 06 अक्टूबर 2025 को टवेरा गाड़ी खरीदने के लिए अस्सी हजार रुपया ऑनलाइन भुगतान किया था। आरोप है कि जालसाज अब गाड़ी और उससे संबंधित कागजात देने से इंकार कर रहा है। रुपया वापस मांगने पर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित के बार-बार दबाव बनाने पर जालसाज ने केवल 36 हजार रुपया ही वापस किया है। जबकि बाकी रकम देने में वह आनाकानी कर रहा है। सोमवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.