देवघर, जून 7 -- चितरा,प्रतिनिधि। चितरा थाना क्षेत्र के टेढ़ी मोड़ स्थित अनुज्ञप्ति विदेशी शराब दुकान में रविवार को ऑनलाइन भुगतान को लेकर ग्राहकों और दुकानदार के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने हंगामे का रूप ले लिया और स्थिति धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। घटना की सूचना मिलते ही चितरा थाना प्रभारी विपिन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ ग्राहक शराब खरीदने के बाद ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करना चाहते थे, लेकिन दुकानदार द्वारा ऑनलाइन भुगतान स्वीकार करने से इनकार किए जाने पर विवाद शुरू हुआ। ग्राहकों का आरोप था कि जिस समय उनसे ऑनलाइन भुगतान लेने से मना किया जा रहा था, उसी दौरान अन्य ग्राहकों से डिजिटल माध्यम से भुगतान स्वीकार किया जा रहा था। इसे लेक...