ऑनलाइन पेमेंट के नमा पर ठगी
जौनपुर, जून 24 -- डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के बजरंग नगर क्षेत्र स्थित एक हार्डवेयर में मंगलवार को एक ठगी की घटना सामने आई। दुकान संचालक गौरव सिंह निवासी ग्राम बिशनपुर लेबरूआ के अनुसार दो अज्ञात युवक ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे और लगभग बीस हजार रुपए मूल्य के बिजली के तार खरीदने की बात कही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवकों ने सामान का चयन किया और भुगतान ऑनलाइन करने की बात कही। कुछ देर बाद उन्होंने अपने मोबाइल फोन में भुगतान होने का एक स्क्रीनशॉट दुकानदार को दिखाया। स्क्रीनशॉट देखने के बाद दुकानदार ने भुगतान सफल समझकर उन्हें पूरा सामान दे दिया। बाद में दुकानदार ने चेक किया तो भुगतान नहीं हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.