देवघर, मार्च 14 -- देवघर। बाबा वैद्यनाथ मंदिर में ऑनलाइन पूजा बुकिंग के नाम पर ठगी का मामला सामने आने के बावजूद अब तक साइबर थाना में किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई जा सकी है। मामले में साइबर डीएसपी राजा कुमार मित्रा ने बताया कि पीड़ित या मंदिर प्रशासन की ओर से आवेदन नहीं मिला है। आवेदन के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को महाराष्ट्र से आए दंपति ने बाबा मंदिर में पूजा और दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग की बात कही थी। दंपति ने मंदिर के कंट्रोल रूम में पहुंचकर ऑनलाइन बुकिंग पर्ची भी दिखाई, जिसमें 1302 रुपए ऑनलाइन भुगतान का उल्लेख था। प्राथमिक जांच में सामने आया कि बुकिंग संदिग्ध वेबसाइट के माध्यम से की गई थी। बताया गया कि एक वेबसाइट पर बाबा मंदिर में वीआईपी दर्शन और विभिन्न पूजा कराने के नाम पर शुल्क न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.