कानपुर, जून 25 -- कानपुर। आईआईटी कानपुर ने सितंबर 2026 सत्र के ऑनलाइन स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। जो अभ्यर्थी ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे अब 1 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, प्रवेश परीक्षा से छूट प्राप्त अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई निर्धारित की गई है। आईआईटी के ऑनलाइन पाठ्यक्रम फ्रेश ग्रेजुएट्स के साथ-साथ कार्यरत पेशेवरों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं, जिससे वे अपने करियर को नई दिशा दे सकें। इन कोर्सों में आरएफ इंजीनियरिंग, स्मार्ट ग्रिड टेक्नोलॉजी, माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स एवं वीएलएसआई, सस्टेनेबल एनर्जी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग, वायरलेस नेटवर्क्स एवं मशीन लर्निंग, कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग एवं प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, अर्थशास्त्र...