ऑनलाइन पास व्यवस्था का पेंशनरों ने किया विरोध
प्रयागराज, जुलाई 10 -- पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक शुक्रवार को रामबाग स्टेशन परिसर स्थित मंदिर के पीछे हॉल में आयोजित हुई। अध्यक्ष राजेश यादव ने पेंशनरों की लंबित मांगों की अनदेखी पर चिंता जताई। उन्होंने रेलवे की ऑनलाइन पास व्यवस्था का विरोध करते हुए कहा कि अधिकांश सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कंप्यूटर या स्मार्टफोन का उपयोग नहीं आता, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के पेंशनरों को परेशानी होगी। उन्होंने पुरानी पास व्यवस्था बहाल करने और आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट जल्द जारी करने की मांग की। इस दौरान विरोध प्रदर्शन भी किया। बैठक का संचालन योगेंद्र कुमार पांडेय ने किया। बैठक में शशि भूषण पांडेय, आरएन तिवारी, एके भारद्वाज, राजेश कुमार, डीएन उपाध्याय, मुन्नाजी, द्वारका प्रसाद, प्रकाश कुमार, राम किशोर, त्रिवेणी प्रसाद, सुशील कुमार, उद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.