आगरा, जून 14 -- ऑनलाइन पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने महिला को जाल में फंसाया। पांच लाख रुपये ठग लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़िता के होश उड़ गए। पीड़िता की तहरीर पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। न्यू आगरा निवासी शिखा चोपड़ा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात फरवरी को उनके व्हाट्सएप पर एक विदेशी नंबर से मैसेज आया। मैसेज में ऑनलाइन पार्ट टाइम और फुल टाइम काम के जरिए प्रतिदिन तीन से 8000 रुपये कमाने का दावा किया गया। अमेजन लिंक पर दिया। बातचीत के दौरान उन्होंने एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया। जहां लोगों को निवेश पर बोनस और मिलता हुआ दिखाया जा रहा था। पीड़िता शिखा के अनुसार विश्वास में आने के बाद उन्होंने 19999 रुपये का ऑर्डर खरीदा। जिस पर 40 प्रतिशत लाभ का आश्वासन दिया गया। इसके बाद ठगो...