कुशीनगर, फरवरी 26 -- कुशीनगर। जिले में जनसमस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचने वाले शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्ताण के लिये डीएम महेद्र सिंह तंवर द्वारा शुरू की गई ऑनलाइन व्यवस्था से फरियादियों को राहत मिल रही है। अब शिकायतों के समाधान के लिए लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। डीएम महेन्द्र सिंह तंवर स्वयं फरियादियों और संबंधित अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़कर समस्याओं का निस्तारण करा रहे हैं। कलक्ट्रेट कार्यालय में पहुंचने वाले शिकायतकर्ताओं के समस्याओं के निस्तारण को लेकर डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने नई व्यवस्था शुरु की है। डीएम कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में पहुंचने वाले फरियादी के शिकायतों को डीएम स्वयं सुनने के बाद कंप्यूटर स्क्रीन पर फरियादी और संबंधित अधिकारी ...