मुजफ्फरपुर, मई 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ऑनलाइन निवेश पर 50 प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर अहियापुर थाना के चकगाजी मोहल्ला निवासी सरकारी कर्मचारी दिवाकर झा से साइबर शातिरों ने 13 लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने इसकी शिकायत नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर की। इसमें नौ लाख रुपये साइबर शातिरों के खातों में तत्काल होल्ड कराया गया है। नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत के बाद दिवाकर झा ने साइबर थाने में इसकी एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह मीनापुर प्रखंड में कार्यरत हैं। साइबर शातिरों ने श्रीलंका के नंबर से कॉल की थी। ऑनलाइन निवेश पर 50 प्रतिशत तक मुनाफे का झांसा दिया। यह भी पढ़ें- सीबीआई जांच के नाम पर रिटायर अधिकारी से वसूले 17 लाख, 3 गिरफ्तार; वीडियो कॉल से रखा नजरबंद इस तरह उसने निवेश का टास्क सौंपा। दो बैंक खातों से अलग-अलग 35 ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.