देहरादून, फरवरी 16 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। क्रिप्टो करेंसी में आठ फीसदी मुनाफे का झांसा देकर शातिरों ने 4.50 लाख रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने की जीरो एफआईआर के आधार पर डालनवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में ठगी का तरीका चौंकाने वाला है। माइल कॉलोनी, आराघर निवासी साहिब अख्तर (राजा) के साथ यह घटना। राजा से राहुल शर्मा नाम बताते हुए व्यक्ति ने व्हाट्एप पर संपर्क किया। पीड़ित को बिनान्स ऐप में निवेश पर कमाई का झांसा दिया। कहा कि इस पर आठ प्रतिशत या उससे अधिक कमाई होगी। पीड़ित ने झांसे में आकर 4.50 लाख रुपये का निवेश कर दिया। आरोपी ने शुरुआत में विश्वास जीतने के लिए कम रकम पर आठ प्रतिशत मुनाफा भी वापस दिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी के वॉलेट की जांच करने पर उसमें करोड़ों रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.