बुलंदशहर, दिसम्बर 23 -- साइबर ठगों ने ऑनलाइन निवेश और मोटे मुनाफे का झांसा देकर खुर्जा के व्यक्ति से 32.78 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित को सोशल मीडिया पर एक ग्रुप में जोड़ा गया और फिर ठगी को अंजाम दिया गया। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खुर्जा देहात के गांव किर्रा निवासी पीड़ित व्यक्ति ने थाना साइबर क्राइम में ऑनलाइन ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें पीड़ित ने बताया है कि वह 6 जून 2025 को टेलीग्राम पर 'रायल लर्निंग ग्रुप' से जुड़ा था। इसी ग्रुप में साझा किए गए एक लिंक के माध्यम से उन्हें 10 जून 2025 को व्हाट्सएप ग्रुप 'नॉलेज वेल्थ' में शामिल किया गया। यह ग्रुप ट्रेडिंग से भारी मुनाफे का दावा करता था। पीड़ित के अनुसार 'नॉलेज वेल्थ' ग्रुप की एडमिन 'सौम्या सैसन' ने एक लिंक भेजकर उसका एक ओटीसी अका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.