सोनभद्र, मार्च 12 -- सोनभद्र। ऑनलाइन निवेश के नाम पर एक युवक से 13 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में साइबर क्राइम थाना में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। शक्तिनगर क्षेत्र के कोटा बस्ती स्थित 33/11 केवी सबस्टेशन निवासी रवि राज त्रिपाठी ने साइबर थाने में दी तहरीर में बताया कि सात नवंबर 2025 के आसपास उन्हें कुछ अज्ञात अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबरों से कॉल और मैसेज प्राप्त हुए। कॉल करने वालों ने खुद को फेयरप्ले कस्टमर केयर का कर्मचारी बताते हुए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से निवेश करने पर अधिक मुनाफा देने का लालच दिया। आरोप है कि झांसे में आकर उन्होंने आरोपियों द्वारा बताए गए विभिन्न बैंक खातों और यूपीआई आईडी पर कई बार में कुल 13,02,864 रुपये ट्रांसफर कर दिए। शुरुआत में विश्वास दिलाने के लिए कुछ रकम वापस भेजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.