हाथरस, जून 1 -- ऑनलाइन निवेश के नाम पर युवक से साइबर ठगी मुरसान। कस्बा की वैश्यान गली निवासी एक युवक ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठगी का शिकार हो गया है। पीड़ित द्वारा इस संबंध में कोतवाली मुरसान में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

शिकायत की जानकारी पुलिस को दी शिकायत में मुरसान की वैश्यान गली निवासी अजय अग्रवाल ने बताया कि उसकी परिचित काव्या ने उसे एक वेबसाइट के बारे में जानकारी दी थी। इस वेबसाइट पर दावा किया गया था कि ऑर्डर आने पर निवेश की गई राशि ब्याज सहित वापस कर दी जाएगी। अजय के मुताबिक, उसने 10 दिसंबर 2025 को पहला ट्रांजेक्शन किया, जिस पर उसे रिटर्न भी मिला। शुरुआती भुगतान मिलने से उसका भरोसा बढ़ गया और उसने लगातार कई बार निवेश करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद अजय ने कुल करी...