ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर युवक से 27 लाख रुपए ऐंठे
नोएडा, जून 29 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। ऑनलाइन निवेश में मोटा मुनाफा और कमीशन का लालच देकर साइबर ठगों ने एक युवक से करीब 27 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद साइबर क्राइम थाने में तहरीर दी। जांच के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। राजस्थान के करौली निवासी 31 वर्षीय विनीत कुमार गर्ग कारोबारी हैं और वर्तमान में सेक्टर 39 के सी ब्लॉक में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 मई से 19 मई 2025 के बीच वह ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठगी का शिकार हो गए। आरोप है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने अनजान नंबर से कॉल कर खुद को निवेश से जुड़ी कंपनी का प्रतिनिधि बताया और कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का भरोसा दिलाया। उसने एक वेबसाइट का लिंक भेजा और उस पर खाता बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.