अलीगढ़, अप्रैल 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। संचारी रोगों की रोकथाम के उद्देश्य से बुधवार को व्यापक अभियान की शुरुआत की गई। मलखान सिंह जिला अस्पताल से महापौर प्रशांत सिंहल ने फीता काटकर और हरी झंडी दिखाकर जनजागरूकता रैली को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वच्छता बनाए रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ भी दिलाई। महापौर ने कहा कि डेंगू, मलेरिया और अन्य संचारी रोगों से बचाव के लिए साफ-सफाई और जागरूकता सबसे जरूरी है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि घर और आसपास जलभराव न होने दें, नियमित सफाई रखें। नगर निगम की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फॉगिंग और कीटनाशक दवाओं के छिड़काव को तेज किया गया है, ताकि मच्छरों के प्रजनन पर रोक लगाई जा सके। रैली जिला अस्पताल से शुरू होकर रसलगंज, कोयले वाली गली और प्राथमिक विद्यालय मार्ग से हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.