अल्मोड़ा, जुलाई 28 -- अल्मोड़ा। जिले में साइबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बार द्वाराहाट थाना क्षेत्र में साइबर ठग ने पहचान बदलकर एक व्यक्ति से करीब पौने तीन लाख रुपये की ठगी कर ली। द्वाराहाट पुलिस के मुताबिक जमीनीवार निवासी एक व्यक्ति ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि बीती 22 जुलाई को वह ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए हैं। अज्ञात व्यक्ति ने अपनी असली पहचान छिपाकर उन्हें झांसे में ले लिया। इसके बाद आरोपी ने बैंक खाते से छलपूर्वक कुल 285029 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद पीड़ित ने इसकी ऑनलाइन शिकायत देहरादून साइबर थाने में दर्ज कराई। कोतवाल विनोद जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...