ऑनलाइन दोस्ती के बाद युवती के साथ दुष्कर्म
देवघर, सितम्बर 9 -- देवघर, प्रतिनिधि ऑनलाइन दोस्ती के बाद एक युवक पर राजस्थान निवासी युवती के साथ दुष्कर्म और बाद में मोबाइल बंद कर फरार हो जाने का आरोप लगा है। युवक की तलाश में पीड़ित युवती राजस्थान से देवघर पहुंची और पुलिस से सहयोग की मांग की। मामला उत्तर प्रदेश से जुड़ा बताया जा रहा है। युवती की शिकायत और उसके द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर देवघर पुलिस ने घंटों युवक की तलाश में सहयोग किया। पीड़ित युवती के अनुसार, उसकी पहचान युवक से ऑनलाइन माध्यम के जरिए हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद दोस्ती हो गई। यह भी पढ़ें- कई दिनों से लापता 15 वर्षीय किशोर उत्तर प्रदेश में मिला युवती का आरोप है कि उसी दौरान युवक ने उसके साथ गलत काम किया। घटना के बाद युवक ने उससे संपर्क समाप्त कर लिया और अपना मोबाइल फोन बंद कर फरार हो गया। युवती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.