ऑनलाइन दस हजार ठगी का शिकार हुआ लाइन मैन
चंदौली, मई 22 -- सकलडीहा। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के अमावल गांव निवासी बिजली संविदा कर्मी जितेंद्र कुमार से ऑनलाइन दस हजार रूपया ठगों ने उनके खाते से निकाल लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत ऑनलाइन साइबर सेल में दर्ज कराई है। जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनके आधिकारिक ग्रुप में एक लिंक आया था, जिसे लोड करने के लिए कहा गया। जैसे ही उन्होंने लिंक खोलने का प्रयास किया, उनका मोबाइल हैंग हो गया। इसके तुरंत बाद उनके खाते से पांच-पांच हजार रुपये की दो बार में कुल 10 हजार रुपये की राशि कट गई। खाते से पैसे कटते ही जितेंद्र सन्न रह गए।उन्होंने बताया कि यह राशि उन्होंने बच्चों के स्कूल में दाखिले और अपनी मां की दवा के लिए बचाकर रखी थी। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में साइबर सेल प्रभारी हरिनारायण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.