ऑनलाइन दवा वितरण के विरोध में मेडिकल स्टोर बंद, मरीज परेशान
गंगापार, मई 20 -- ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री के विरोध में बुधवार को शंकरगढ़ क्षेत्र के सभी मेडिकल स्टोर पूर्णतः बंद रहे।शंकरगढ़ मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले दवा व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन कर ऑनलाइन दवा वितरण व्यवस्था पर रोक लगाने की मांग की। मेडिकल स्टोर बंद रहने से दिनभर मरीजों और उनके परिजनों को दवाइयों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। व्यापारियों का आरोप था कि ऑनलाइन माध्यम से बिना उचित जांच-पड़ताल के दवाइयों की बिक्री की जा रही है, जिससे नकली एवं अवैध दवाओं के बाजार में पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। उनका कहना था कि कई विदेशी कंपनियां लोगों को गुमराह कर ऑनलाइन दवा कारोबार को बढ़ावा दे रही हैं, जिससे स्थानीय दवा व्यापारियों के साथ-साथ आम लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा उत्पन्न हो रहा है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में मेडि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.